

देहरादून- उत्तराखंड में कांग्रेस गांव- गांव कांग्रेस अभियान के दूसरे चरण की शुरूआत करने जा रही है। 11 नवंबर से इस गांव- गांव कांग्रेस अभियान की शुरूआज हो रही है। इस अभियान में सबसे पहले कांग्रेस हल्द्वानी में विजय संकल्प शंखनाद रैली आयोजन किया जायेगा। जिसमें कांग्रेस प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव सहित प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल, पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, पूर्व मंत्री यशपाल आर्य सहित कई वरिष्ठ कांग्रेसी मौजूद रहेंगे। यह अभियान 14 नवंबर को कपकोट में समाप्त होगा।
जनता तक अपनी बात पहुंचाने के लिए और एक जुटता का संदेश देने के लिए कांग्रेस 11 नवंबर के गांव- गांव कांग्रेस अभियान के दूसरे चरण की शुरूआत करने जा रही है। यह अभियान की शुरूआत हल्द्वानी से शुरू हो रही है जिसमें कांग्रेस हल्द्वानी में विजय संकल्प शंखनाद रैली का आयोजन करेगी और कुमाऊं के मैदानी क्षेत्र में अपना दमखम दिखाएगी। इस रैली में भाजपा से वापसी के बाद यशपाल आर्य को भी अपना दमखम दिखाने का मौका मिलेगा साथ ही उनके कांग्रेस में आने के प्रभाव का आंकलन भी किया जायेगा। इस अभियान के लिए कांग्रेस ने अपनी रूपरेखा तैयार कर ली है। इस में 11 नवंबर को शंखनाद रैली के बाद टनकपुर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक होगी। 12 नवंबर को लोहाघाट में कांग्रेस की जनसभा होगी। इसके बाद लोहाघाट में ही युवा कांग्रेस द्वारा बेरोजगारी चौपाल का आयोजन किया जायेगा। लोहाघाट के बाद पिथौरागढ़ में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक और युवा कांग्रेस द्वारा बेरोजगारी चौपाल का आयोजन किया जायेगा। इसके बाद 13 नवंबर को कपकोट पूर्व सैनिक सम्मान समारोह, महिला चौपाल का आयोजन होगा। अभियान के आखिरी दिन 14 नवंबर को कपकोट के भराड़ी न्याय पंचायत में प्रभातफेरी निकाली जायेगी और उसके बाद कांग्रेस के कार्यकर्ताओं की बैठक के साथ ही माउमा बाल शिक्षा स्वास्थ्य मंदिर कपकोट में विद्यालयी बच्चों के साथ चर्चा भी की जायेगी। इस अभियान में कांग्रेस प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव सहित प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल, पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, पूर्व मंत्री यशपाल आर्य सहित कई वरिष्ठ कांग्रेसी मौजूद रहेंगे।