

देहरादून- उत्तराखंड कांग्रेस के लिए बड़ी राहत ही खबर पुरोला विधानसभा से है। आज दुर्गेश लाल ने कांग्रेस में शामिल हो गये हैं। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल से मिलकर दुर्गेश लाल ने कांग्रेस के प्रति अपनी आस्था जताई है। दुर्गेश लाला के कांग्रेस में आने से पुरोला में कांग्रेस मजबूत तो होगी ही साथ ही इसे बीजेपी के लिए बड़ा झटका भी माना जायेगा।
भाजपा और कांग्रेस दोनों को ही 2017 के विधानसभा चुनावों में निर्दलीय प्रत्याशी दुर्गेश लाल ने कड़ी टक्कर दी थी। इस चुनाव में दुर्गेश लाल को 14 हजार वोट पड़े थे। साफ है कि पुरोला सीट से दुर्गेश लाल बड़ा दमखम रखते हैं। ऐसे में आज दुर्गेश लाल ने कांग्रेस ज्वाइन कर दी है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने दुर्गेश लाल को कांग्रेस की सदस्यता दिलाई। अब यह माना जा रहा है कि दुर्गेश लाल को कांग्रेस 2022 के चुनावों में अपना प्रत्याशी बना सकती है। 2017 के चुनाव में कांग्रेस से राजकुमार ने पुरोला सीट से जीत हासिल की थी। लेकिन हाल ही में विधायक राजकुमार ने बीजेपी मे शामिल हो गए। इसके बाद कांग्रेस इस सीट से बीजेपी को बड़ा झटका देना चाहती थी। आज कांग्रेस ने दुर्गेश लाल को पार्टी में शामिल करके बीजेपी को वो झटका भी दे दिया है।