

देहरादून- उत्तराखंड अपनी खूबसूरती के लिए पहचाना जाता है। यही कारण है कि पर्यटन के क्षेत्र में जब भी नाम लिया जाता है तो उत्तराखंड का नाम सबसे पहले आता है। राष्ट्रीय स्तर पर पर्यटन के क्षेत्र में नौ श्रेणियों में मिले अवाॅर्ड। केंद्रीय पर्यटन मंत्री जी किशन रेड्डी ने प्रदेश के पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज को ये अवाॅर्ड दिए।
केंद्रीय पर्यटन विभाग द्वारा टूरिज्म सर्वे और अवाॅर्ड्स कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें राष्ट्रीय स्तर पर नौ श्रेणियों में अवाॅर्ड्स दिए गए। इन में उत्तराखंड को तीन श्रेणियों में अवाॅर्ड्स मिले। बेस्ट वाइल्ड लाइफ डेस्टिनेशन में जिम कार्बेट, बेस्ट एडवेंचर डेस्टिनेशन में ऋषिकेश और बेस्ट स्पिरिचुअल डेस्टिनेशन में केदारनाथ को अवार्ड मिले। इस कार्यक्रम में पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने पुरस्कार प्राप्त किए। इस मौके पर केंद्रीय पर्यटन मंत्री जी किशन रेड्डी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के निर्देशों पर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए प्रयास किया जा रहा है। वहीं पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि कोरोना संक्रमण से राहत मिलने के बाद उत्तराखंड पर्यटकों की पहली पसंद बनता जा रहा है। यही कारण है कि ये महत्वपूर्ण पुरस्कार उत्तराखंड को मिले।