

देहरादून- उत्तराखंड के अज्ञेय विधायक कहे जाने वाले विधायक हरबंस कपूर का आज हृदय गति रुकने से निधन हो गया। उनके निधन पर पूरे में शोक की लहर दौड़ गई। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी उन्हें श्रद्धांजलि देने उनके आवास पर पहुंचे।
देहरादून कैंट से लगातार 8 बार विधायक रहे हरबंस कपूर के अचानक निधन से बीजेपी सहित पूरे प्रदेश में शोक की लहर दौड़ गई है। रविवार देर रात तक भी विधायक हरबंस कपूर ने की कार्यक्रमों में शामिल हुए थे। लेकिन आज सुबह उनके निधन की खबर ने हर किसी को झकझोर दिया। उनके निधन की सूचना मिलते ही मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सहित बीजेपी के सभी बड़े नेता उनके आवास पर पहुंचना शुरू हो गए थे। कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना भी उनके आवास पहुंचे। दोपहर 2 बजे विधायक हरबंस कपूर की अंतिम यात्रा उनके घर से शुरू होगी। जिसके बाद 2.30 बजे से लेकर 3 बजे तक उनका पार्थिव शरीर बीजेपी प्रदेश मुख्यालय में अंतिम दर्शन के लिए रखा जाएगा। उसके बाद लखीबाग में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।