

पिथौरागढ़- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज भी पिथौरागढ़ जिले के दौरे पर हैं। आज वे अपने पैतृक गांव हड़खोला पहुंचे जो डीडीहाट ब्लाक में है। गांव पहुंचने पर ग्रामीणों ने उनका जोरदार स्वागत किया।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शनिवार को पारिवारिक कार्यक्रमों में सम्मिलित होने अपने पैतृक गांव हड़खोला,डीडीहाट, पिथौरागढ़ पहुँचे। हड़खोला पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का स्थानीय महिलाओं द्वारा कलश यात्रा निकालकर स्वागत किया गया। उसके बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पैतृक गांव में स्थित हरीचंद्र देवता मंदिर में पहुंचकर परिवार जनों के साथ पूजा अर्चना की । इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने प्रदेश की खुशहाली की भी कामना की।