

पौड़ी
कोट विकास खण्ड के सितोन्स्यूँ में स्थित प्रसिद्ध सिद्धपीठ भुवनेश्वरी देवी में नवरात्री महोत्सव का भव्य आयोजन किया जा रहा है।
2 अप्रैल से माँ भुवनेश्वरी के मंदिर में राम कथा का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें विनोद व्यास जी द्वारा कथा व्यास के रूप में राम कथा का वाचन किया जायेगा। कर्यक्रम को लेकर नगर पालिका सभागार में एक बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें आयोजन को लेकर कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गये। निर्णय लिया गया कि प्रत्येक दिन महिला कीर्तन मंडलियों द्वारा अपनी प्रस्तुतियां दी जाएँगीं। बैठक में कार्यक्रम के संयोजक ब्रिगेडियर विद्याधर जुयाल संस्कृति विद्यालय के प्रधानाचर्य अनुसूया प्रसाद सुंदरियाल ने बताया कि इस बार रोज कीर्तन के कर्यक्रम का आयोजन भी किया जायेगा। उन्होंने बताया कि इस बार ढोल सागर की प्रतियोगीता का आयोजन भी किया जायेगा। इस मौके पर कीर्तन मंडलियों के पदाधिकारियों के साथ ही कई धर्म प्रेमी उपस्थित रहे।