पौड़ी- पराज इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल सांइसेज, पौड़ी के द्वारा होली उत्सव का आयोजन किया गया जिसमें संस्थान के छात्र- छात्राओ द्वारा विभिन्न रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों का पस्तुतीकरण किया गया।
कार्यक्रम का शुभारम्भ करते हुए संस्थान के संस्थापक डॉ० वी० पी० बलोदी ने होली को आपसी सौहार्द से मनाने का संदेश देते हुए कहा कि भाईचारे और रंगो के इस त्यौहार को हम सभी को मिलजुल कर मनाना चाहिए।
संस्थान के परिसर में आयोजित होली उत्सव ‘फागुन में पैरामेडिकल एंव नर्सिंग के छात्र-छात्राओं द्वरा गढ़वाली, कुमाउनी, जौनसारी, गुजराती बंगाली व राजस्थानी गीतो पर नृत्य प्रस्तुत किया। तथा छात्र-छात्राओ के द्वारा सुन्दर हे जुनूनू गीत प्रस्तुत किया गया। व में छात्र-छात्राओ ने नाटक के माध्यम से संदेश दिया कि होली के उत्सव में हमें रंगों का प्रयोग दूसरे के सम्मान के साथ करना चाहिए। हमें बिना किसी के अनुमति के उसको रंग नही लगाना चाहिए और किसी भी पालतू जानवर को रासायनिक रंग नही लगाना चाहिए। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं द्वारा खान-पान के स्टॉल भी लगाये गये।
कार्यक्रम में संस्थान की सचिव सुनीता भट्ट व शिक्षको सरिता बिष्ट, शीतल, अक्षिता, मुकुल, मारिया, अक्षत, सोनी के साथ ही कुसुम, रितिका, फराह ने प्रतिभाग किया।
