हल्द्वानी – कक्षा दसवीं में बियरशिबा सीनियर सेकेंडरी स्कूल हल्द्वानी का परीक्षा फल हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी उत्कृष्ट रहा संस्कृति अधिकारी ने 98.4 प्रतिशत सर्वश्रेष्ठ अंक लाकर विद्यालय का मान सम्मान बढ़ाया है आशीष तिवारी ने 97.6, गायत्री तिवारी ने 96.8 शौर्या मेहरा ने 96.4 साइना सैफी ने 96.2 करण रुवाली ने 95.8, अलायजा ने 95.6 दिव्यांशी मेहरा ने 95.2 स्नेहा काठायत ने 95.2 समन हुड़्डा अंसारी ने 95,ऋषभ थापा ने 94.6, भीनी शर्मा ने 93, मोली प्रेम बहादुर ने 92.4,अरशुमा अंसारी ने 92, पियूष 92, किसान 91 कनिष्का ने 91.2 सृष्टि राना ने 91.2 अक्षय कुमार आर्य ने 90 मीनाक्षी ने 90% सर्वश्रेष्ठ अंक लाकर विद्यालय व शहर का मान सम्मान बढ़ाया है.
इस बियरशिबा स्कूल का रिजल्ट शत प्रतिशत रहा है. वही बच्चों की बेहतर परफॉर्मेंस और उनकी मेहनत के लिए विद्यालय की संस्थापिका प्रबंधन निरुपमा भट्ट तलवार प्रबंधक तिलक राज तलवार प्रधानाचार्य मीना सती, उप प्रधानाचार्य श एच एस बब्बर, सलाहकार के दत्त, प्रशासनिक अधिकारी निशा सिंह, एच ओ डी अनीता बिष्ट एवं सभी शिक्षक शिक्षिकाओं ने विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी….
