हल्द्वानी – 6 कुमाऊँ के 91 वर्षी वीर योद्धा 1962 , 1965 एवं 1971 तीनों युद्ध के साक्षी रहे वयोवृद्ध योद्धा सूबेदार कृपाल सिंह रावत का आज निधन हो गया… उनके तीनो योद्ध में उनके साथ रहे सूबेदार दीवान सिंह चुपाल , सूबेदार मन बहादुर सिंह पाल और कैप्टन कुंवर सिंह टकुली ने गहरा शोक व्यक्त किया है और कैप्टन कुंवर सिंह टकुली और पूर्व सैनिक पुष्कर सिंह डसीला ने कृपाल सिंह रावत सहाब के उनके घर जाकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की और परिवार को सांत्वना दी । 1962, 1965 और 1971 के युद्धों के साक्षी रहे वयोवृद्ध योद्धा का जाना पूरे सैनिक समाज के लिए अपूरणीय क्षति है।
उन्होंने जीवन भर देश की सेवा की और रिटायरमेंट के बाद भी समाज सेवा को समर्पित रहे। ये जानकारी पूर्व सैनिक पुष्कर सिंह डसीला ने दी। सूबेदार कृपाल सिंह रावत का अंतिम संस्कार कल सुबह चित्रशिला घाट रानीबाग में किया जाएगा ।
